Search

 
 
 

रांची में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता जारी, सेमीफाइनल में पहुंचा झारखंड

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग प्रतियोगिता के 5वें दिन मुकाबले बेहद रोमांचक रहे. प्रतियोगिता के मैच रांची के मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, रेलवे एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम  हटिया तथा खूंटी में हुए.
 

Ranchi: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग प्रतियोगिता के 5वें दिन मुकाबले बेहद रोमांचक रहे. प्रतियोगिता के मैच रांची के मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, रेलवे एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम  हटिया तथा खूंटी में हुए.

Uploaded Image

रेलवे ग्राउंड, हटिया में हुए मैचों का शुभारंभ धीरसेन ए.सोरेंग (राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव), ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुमराय टेटे, भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा एवं पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी प्रकाश ठाकुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और उन्हें जीत की शुभकामनाएं देकर किया.

Uploaded Image

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया. संघर्षपूर्ण मुकाबलों के बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची बालक एवं बालिका वर्ग की 16–16 टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले. इनमें से 8–8 टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि शानदार तालमेल और जुझारू प्रदर्शन के बल पर 4–4 टीमों ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की.


 
बालिका वर्ग में एकतरफा मुकाबले में झारखंड की बेटियों ने छत्तीसगढ़ को 11–0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. वहीं मणिपुर ने पंजाब को शूटआउट में 3–2 से हराया. उड़ीसा ने मिजोरम को शूटआउट में 5–2 से पराजित किया, जबकि उत्तर प्रदेश ने सीधे मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को 3–1 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

 

बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उड़ीसा और दिल्ली के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, शूटआउट में उड़ीसा ने दिल्ली को 9–8 से पराजित किया. वहीं झारखंड ने मध्य प्रदेश को 5–2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले 31 जनवरी को जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी तथा रेलवे हॉकी ग्राउंड, हटिया में खेले जाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही