Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Baharagora News :  शहीद गणेश हांसदा  का 6वां शहादत दिवस, नम आंखों से किया नमन

गलवान घाटी में देश की रक्षा करते हुए वर्ष 2020 में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद गणेश हांसदा का 6वां शहादत दिवस मंगलवार को उनके पैतृक गांव कोषाफलिया में श्रद्धापूर्वक मनाया गया.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan

 

Baharagora : गलवान घाटी में देश की रक्षा करते हुए वर्ष 2020 में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद गणेश हांसदा का 6वां शहादत दिवस मंगलवार को उनके पैतृक गांव कोषाफलिया में श्रद्धापूर्वक मनाया गया. जहां बांसदा चौक स्थित शहीद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही उनके घर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई.

 

इस भावपूर्ण अवसर पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी व झामुमो वरिष्ठ नेता आदित्य प्रधान सहित परिजनों व प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद को नमन किया,  इस अवसर पर प्रधान ने कहा कि शहीद गणेश हांसदा का बलिदान क्षेत्र के युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाता है और देश उनके इस सर्वोच्च त्याग को कभी नहीं भूल सकता.

 

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शहीद के माता-पिता सुबदा व कापरा हांसदा, बड़े भाई दिनेश हांसदा, संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय गिरी, बीडीओ केशव भारती, सीओ राजाराम मुंडा, भूतपूर्व सैनिक मो.जावेद, मुखिया पानसरी हांसदा और समाजसेवी ललित मांडी सहित भारी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही