Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरियाणा में खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 7 की मौत, इनमें 2 जमशेदपुर के

जमशेदपुर के दो युवकों की हरियाणा में मौत हो गई. हरियाणा के कापड़ियावास में सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की एक निर्माणाधीन साइट पर खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई. जिसमें सात मजदूर मलबे में दब गए और सभी की मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi/Jamshedpur: जमशेदपुर के दो युवकों की हरियाणा में मौत हो गई. हरियाणा के कापड़ियावास में सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की एक निर्माणाधीन साइट पर खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई. जिसमें सात मजदूर मलबे में दब गए और सभी की मौत हो गई. इसमें जमशेपुर जिले के दो लोग भी शामिल हैं. मृतक व्यक्ति पोटका थाना क्षेत्र के पोहीत गांव के रहने वाले थे.

 

मृतक व्यक्ति का नाम भागीरथ गोप और संजीव गोप है. इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि ये लोग कुछ दिन पहले ही हरियाणा मजदूरी करने गए थे. इस मामले की जानकारी प्रशासन की टीम को दी गई.

 

मशीनों की मदद से मलबे को हटाया गया, जिसके बाद सात शवों को बाहर निकाला गया. प्रशासन ने मृतकों की पहचान शिवशंकर, परमेश्वर मेहता, मंगल मेहता, भागीरथ गोप, सतीश, संजीव गोप और धनंजय मेहता के रूप में की है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल भेजा गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही