Search

 
 
 

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 100 से ज्यादा की मौत,सैकड़ों घायल

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) ने जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र राजधानी बोगोटा से लगभग  400 किलोमीटर पश्चिम में सैन जोस डेल पालमार इलाके में था. भूकंप करीब 107 किलोमीटर की गहराई में आया.भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसके झटके से पड़ोसी देश इक्वाडोर और वेनेजुएला तक की धरती हिल गयी.
 

Bogota : दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में कल सोमवार सुबह लगभग सात बजे रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने की खबर है. जानकारी के अनुसार भूकंप में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है. सैकड़ों लोग घायल हो गये हैं.

 

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) ने जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र राजधानी बोगोटा से लगभग  400 किलोमीटर पश्चिम में सैन जोस डेल पालमार इलाके में था. भूकंप करीब 107 किलोमीटर की गहराई में आया.भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसके झटके से पड़ोसी देश इक्वाडोर और वेनेजुएला तक की धरती हिल गयी.

 

इसे भी पढ़ें...

 

 

कोलंबिया में भारी संख्या में इमारतें ढह गयी. मलबे के ढेर में कई लोग दब गये. चोको की गवर्नर नूबिया कैरोलिना कोरदोबा-कुरी ने जानकारी दी है कि  भूकंप से क्विब्दो में इमारतों को भारी  नुकसान पहुंचा है. कई लोग घायल हुए हैं. उन्होंने  आफ्टरशॉक की संभावना भी जताई. कैली के मेयर अलेजांद्रो एदेर के अनुसार शहर में 20 इमारतें ढह गयी हैं.  राहत और बचाव दल मौके पर रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं.  
 
 

भूकंप के कारण कोलंबिया में हवाई सेवाओं पर प्रभाव पड़ा है. अधिकारियों के अनुसार पेरेरा, आर्मेनिया, कार्टागो, मनिजालेस, क्विब्दो, बुएनावेंतुरा के हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचा है. इन हवाई अड्डों पर उड़ानें रोक दी गयी हैं. बता दें कि  कोलंबिया दक्षिण अमेरिका के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में शुमार है.  कोलंबियाई भूवैज्ञानिक सेवा के अनुसार देश में 100 से ज्यादा विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही