Search

 
 
 

Bihar News: दुबई में फंसे बिहार के 7 प्रवासी मजदूर, सरकार से वापसी की गुहार

Patna News: नौकरी की तलाश में दुबई गए बिहार के सात प्रवासी मजदूर दुबई में फंस गए हैं. इन लोगों ने वीडिया संदेश जारी कर सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है.
 
दुबई में फंसे मजदूर

Patna News: नौकरी की तलाश में दुबई गए बिहार के सात प्रवासी मजदूर दुबई में फंस गए हैं. इन लोगों ने वीडिया संदेश जारी कर सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है.

बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

श्रमिकों का आरोप है कि जिस काम के लिए एजेंट उनको लेकर आए थे वो काम नहीं मिला और उनका पासपोर्ट रख लिया है. जिससे उन्हें काम ढूंढने में परेशानी हो रही है. और उनके पास रहने की व्यवस्था नहीं. युवकों ने अपनी स्थिति की जानकारी परिजनों को दी और सुरक्षित भारत वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है.

इसे भी पढ़ें: 

मामले की जानकारी सामने के आने के बाद पूर्णिया और किशनगंज में युवकों के परिवारों की चिंता बढ़ गई है. परिजन लगातार युवकों के संपर्क में रहने की कोशिश कर रहे हैं. परिवारों की मांग है कि संबंधित अधिकारी मामले में हस्तक्षेप कर युवकों को सुरक्षित भारत वापस लाने की पहल करें.

 

परिजनों ने बताया कि नौकरी के लिए विदेश भेजने वाले एजेंट ने उनसे 1.5 लाख रुपये लिए थे और दुबई पहुंचने के बाद उन्हें काम मिलने की उम्मीद थी. लेकिन जॉब नहीं मिलने से ये सभी दुबई में फंस गए हैं. परिजनों को उम्मीद है कि सरकार मामले को गंभीरता से लेते हुए इनकी वतन वापसी के लिए जरूरी कदम उठाएगी.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही