Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा में 7 वर्षीय मासूम की हत्या, कुएं से शव बरामद, इलाके में आक्रोश

जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत घरबरियावर गांव में एक 7 साल के बच्चे की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. मृतक की पहचान पवन यादव के बेटे आर्यन कुमार के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Koderma :  जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत घरबरियावर गांव में एक 7 साल के बच्चे की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. मृतक की पहचान पवन यादव के बेटे आर्यन कुमार के रूप में हुई है.

 

Uploaded Image

 

मिली जानकारी के अनुसार, आर्यन मंगलवार की रात अपनी मां और बहन के साथ घर पर सोया था. देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर से ही बच्चे का अपहरण कर लिया. सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो आर्यन घर में नहीं मिला. 

 

इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया. इसी दौरान घर से करीब 100 मीटर दूरी पर स्थित एक कुएं में बच्चे का शव बरामद होने की सूचना मिली.

 

सूचना पाकर जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और आर्यन का शव देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिंसक गई. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. इधर मासूम की हत्या से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही