Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा :  संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने हत्या की जताई आशंका

जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है. मृतका की पहचान 30 वर्षीय शबनम खातून के रूप में की गई है.
Advertisement
Advertisement

Koderma :  जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है. मृतका की पहचान 30 वर्षीय शबनम खातून के रूप में की गई है.  

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ससुराल पक्ष ने घटना को आत्महत्या बताया है. उनका कहना है कि शबनम खातून ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. जबकि मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है और  मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. 


घटना के समय उसके पति गुलाम मुस्तफा घर पर मौजूद नहीं थे. बताया गया कि वे पेशे से ट्रक चालक हैं और मंगलवार सुबह बरकठा (हजारीबाग) गए हुए थे.  जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे उनकी पत्नी से फोन पर बातचीत भी हुई थी. 


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. वहीं पुलिस भी सूचना मिलने पर गटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही