Search

 
 
 

तृषा कृष्णन के घर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के चेन्नई स्थित घर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पिछले छह महीनों में यह दूसरी बार है जब उन्हें इस तरह की धमकी दी गई, जिससे उनके फैंस चिंतित हो गए.
 

Lagatar  desk : साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के चेन्नई स्थित घर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पिछले छह महीनों में यह दूसरी बार है जब उन्हें इस तरह की धमकी दी गई, जिससे उनके फैंस चिंतित हो गए.

 

क्या है पूरा मामला

हाल ही में तमिलनाडु डीजीपी कंट्रोल रूम को एक मैसेज मिला, जिसमें दावा किया गया कि तृषा के अलवरपेट स्थित घर में बम लगाया गया है. सूचना मिलते ही तेयनमपेट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की.पुलिस टीम ने स्निफर डॉग्स और बम स्क्वॉड के साथ इलाके की जांच की, लेकिन जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इसके बाद इस धमकी को भी फर्जी करार दिया गया.इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी तृषा के घर को लेकर इसी तरह की धमकी दी गई थी, जो बाद में झूठी साबित हुई थी.

 

बढ़ रहे हैं फर्जी धमकी के मामले


पिछले कुछ समय से फिल्मी सितारों और राजनीतिक हस्तियों को इस तरह की फर्जी धमकियां मिलने के मामले बढ़े हैं. इससे पहले रजनीकांत और धनुष को भी इसी तरह के धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं.

 

तृषा का रिएक्शन


जहां एक तरफ फैंस इस खबर से परेशान नजर आए, वहीं तृषा कृष्णन ने इस मामले पर कोई सीधा रिएक्शन नहीं दिया. वह सोशल मीडिया पर सामान्य तरीके से एक्टिव रहीं.उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी डेली लाइफ की तस्वीरे शेयर की, जिसमें ब्लूबेरी और अपने पालतू डॉग ‘इजी’ के साथ कुछ क्यूट मोमेंट्स शामिल थे. एक पोस्ट में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उनका डॉग किसी को उनका बैग छूने नहीं देता.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही