Search

 
 
 

वरुण धवन व कंटेंट क्रिएटर के बीच सोशल मीडिया पर विवाद, जानें पूरा मामला

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक टीज़र रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. लेकिन इसी बीच एक कंटेंट क्रिएटर के दावे को लेकर विवाद खड़ा हो गया.
 

Lagatar desk : वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक टीज़र रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. लेकिन इसी बीच एक कंटेंट क्रिएटर के दावे को लेकर विवाद खड़ा हो गया.

 

 

कंटेंट क्रिएटर का दावा क्या है


सिमरन भट्ट नाम की कंटेंट क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनसे फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के टीज़र का फेक रिव्यू करने को कहा. उनके मुताबिक, जब उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, तो उन लोगों ने उन्हें रिव्यू के लिए स्क्रिप्ट देने की बात कही.

 

सिमरन ने वीडियो में कहा कि उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया और सवाल उठाया कि क्या किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए इस तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं. उन्होंने तंज करते हुए यह भी कहा कि क्या वरुण धवन को अब फेक रिव्यू की जरूरत पड़ रही है.

 

varun reply to content creator

वरुण धवन का जवाब


वीडियो में टैग किए जाने के बाद वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा -उम्मीद करता हूं कि इस वीडियो से आपको मनचाहे व्यूज मिल जाएंगे.

 

कंटेंट क्रिएटर का पलटवार


वहीं इस पर सिमरन भट्ट ने जवाब देते हुए कहा -मैं सम्मानपूर्वक कहना चाहती हूं कि मुझे व्यूज के लिए इस तरह की चीजें करने की जरूरत नहीं है. मैं अपने व्यूज से पहले ही संतुष्ट हूं.

 

यूजर्स की प्रतिक्रिया


इस विवाद पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग वरुण धवन के समर्थन में हैं, तो कुछ कंटेंट क्रिएटर के दावे पर सवाल उठा रहे हैं.

 

फिल्म की जानकारी


‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन डेविड धवन ने किया है. फिल्म में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर नजर आएंगे. यह फिल्म 22 मई 2026 को रिलीज होगी.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही