Search

 
 
 

सम्राट चौधरी का राजतिलक, विजय चौधरी व बिजेंद्र यादव बनेंगे डिप्टी सीएम, पटना में ट्रैफिक रूट चेंज

सम्राट चौधरी आज पटना के लोकभवन में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं.  राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. इसको लेकर सुबह से ही शहर में राजनीतिक हलचल तेज है.
 

Lagatar Desk :  सम्राट चौधरी आज पटना के लोकभवन में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं.  राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. इसको लेकर सुबह से ही शहर में राजनीतिक हलचल तेज है. 

 

सम्राट चौधरी के अलावा जेडीयू की ओर से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. डिप्टी सीएम के लिए इन दोनों नामों पर पहले ही सहमति बन चुकी है. फिलहाल शुरुआती चरण में सिर्फ यही तीन नेता शपथ ग्रहण करेंगे, जबकि मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा.

 

शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेता शामिल होंगे, जिनमें बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी प्रमुख हैं.

 

 

पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदली

शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. सुरक्षा कारणों से टेलर रोड, देशरत्न मार्ग और सर्कुलर मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. चिड़ियाघर गेट नंबर-2 से राजेंद्र चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. यह व्यवस्था सुबह 7 बजे से लागू है और समारोह खत्म होने तक जारी रहेगी.

 

इसके अलावा आईपीएस मेस मोड़ से दक्षिण दिशा और बीपी मंडल गोलंबर से पश्चिम दिशा की ओर जाने वाले मार्गों पर भी नो-एंट्री लागू की गई है. इन रास्तों पर केवल वीआईपी, आमंत्रित अतिथियों और मीडिया के वाहनों को ही अनुमति दी जा रही है.

 

 

सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं. करीब 700 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और सभी प्रमुख चौराहों व संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है. बिना जांच के किसी भी वाहन को आगे बढ़ने की इजाजत नहीं है.

 

एक अणे मार्ग, सर्कुलर रोड और विधानसभा क्षेत्र के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है. साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही