Search

 
 
 

सम्राट चौधरी कल 11 बजे CM पद की शपथ लेंगे,राज्यपाल ने सरकार बनाने का दावा स्वीकार किया

भाजपा विधायक दल के नेता चुने गये सम्राट चौधरी ने आज लोकभवन में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की. श्री चौधरी ने राज्य में नयी एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश किया. राज्यपाल ने उनका यह दावा स्वीकार कर लिया.आजादी के बाद पहली  बार  बिहार में भाजपा का CM बनने जा् रहा है.
 

Patna : भाजपा विधायक दल के नेता चुने गये सम्राट चौधरी ने आज मंगलवार शाम लोकभवन में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की. श्री चौधरी ने राज्य में नयी एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश किया.

 

 

खबर है कि राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उनका यह दावा स्वीकार कर लिया. कल बुधवार सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ होगा. सम्राट चौधरी बिहार के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. आजादी के बाद पहली  बार  बिहार में भाजपा का CM बनने जा् रहा है.  सम्राट चौधरी के अलावा बिहार के नये मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ लेंगे.   

 

इससे पूर्व आज मंगलवार सुबह नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक बुलाई. बैठक में उन्होंने अपने इस्तीफे की औपचारिक घोषणा करते हुए कैबिनेट भंग करने का प्रस्ताव पेश किया. इसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया.

 

इसके बाद नीतीश कुमार ने लोकभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा. इस घटनाक्रम के साथ ही बिहार में एक राजनीतिक युग का अंत हो गया. बता दें कि नीतीश कुमार दो दशक से अधिक समय तक बिहार के CM रहे.

 

हाल ही में वे बिहार से राज्यसभा के लिए चुने गये हैं. नीतीश द्वारा इस्तीफे दिये जाने के बाद पटना में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक हुई. इसमें सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से विधानमंडल दल का नेता चुना गया. इस बैठक के एनडीए विधानमंडल दल की बैठक हुई. इसमें भी सम्राट चौधरी के  नाम पर मोहर लगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही