Search

 
 
 

सम्राट चौधरी नये CM,  रोहिणी आचार्य का तंज,  हो गया पल्टीबाजी के धुरंधर हमारे चाचा जी का इस्तीफा

रोहिणी ने नीतीश कुमार को पलटीबाजी का धुरंधर करार देते हुए कहा कि आखिरकार उनका इस्तीफा हो ही गया. रोहिणी ने  लिखा कि जो लोग उनके साथ नजर आते हैं, वही वास्तव में उनके खिलाफ साजिश कर रहे थे.
 

Patna : नीतीश कुमार  द्वारा  बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिये जाने और भाजपा के सम्राट चौधरी को CM पद पर चुने जाने को लेकर राजद ने हल्ला बोला है. लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट देते हुए नीतीश कुमार पर तंज कसा है.

 

 

 

 

उन्होंने नीतीश कुमार को पलटीबाजी का धुरंधर करार देते हुए कहा कि आखिरकार उनका इस्तीफा हो ही गया. रोहिणी ने  लिखा कि जो लोग उनके साथ नजर आते हैं, वही वास्तव में उनके खिलाफ साजिश कर रहे थे.

 

रोहिणी ने अपने पोस्ट में  लिखा, आखिरकार हो ही गया पल्टीबाजी के धुरंधर हमारे चाचा जी का इस्तीफा, बनने चले थे सियासत के खलीफा, बेबसी में खुद ही सुपुर्द कर आये राज्यपाल महोदय को अपनी सियासी पारी के पटाक्षेप का लिफाफा.

 

रोहिणी ने लिखा, यह अफसोस की बात है, चाचा जी के गम में सच्चे दिल से नहीं कोई उनके साथ  है, ऊपर से जो भी दिखता उनके साथ है, हकीकत में वही चाचा जी पर लगाए बैठा घात है. ज्यादा क्या कहूं, बस इतना ही काफी है.

 

रोहिणी ने आगे लिखा, झूठी शेखी बघारने वाले चाचा जी की ऊंची उड़ान के अरमान आसुओं में बह गये, चाचा जी के पर उनके ही अपने कहे जाने वाले सियासी बहेलिए कतर गये.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही