Search

ममता बनर्जी ने चेताया, भाजपा बंगाल पर कब्जा करने आ रही है, पर बंगाल में बुलडोजर नहीं चलनेवाला...

 Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर से टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी ने आज  पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर स्थित पिंगला गांव में जनसभा की. ममता बनर्जी योगी आदित्यनाथ पर बरसते हुए कहा, आजकल उत्तर प्रदेश जल रहा है.

 

 

योगी बाबू यहां आकर भाषण दे रहे हैं. वे कहते हैं कि बंगाल में बुलडोजर चलेगा. ममता बनर्जी ने कहा, बंगाल में बुलडोजर नहीं चलता, बंगाली लोग सलाम करते हैं, प्रणाम कहते हैं, जय हिंद कहते हैं, वंदे मातरम कहते हैं. यहां से लड़के-लड़कियां भाजपा शासित राज्यों में जाते हैं तो मार दिये जाते हैं. उन्हें प्रताड़ित किया जाता है.

 

भाजपा के राज्यों में  बांग्ला बोलने पर उन्हें घुसपैठिया कहा जाता है. ममता बनर्जी  ने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल पर कब्जा करने के लिए बहुत आगे बढ़ गयी है. SIR में लाखों लोगों के नाम काट दिये गये हैं. बंगाल के सभी पैसे रोक दिये गये हैं.  

 

चुनाव में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम मशीनों सहित वीवीपैट मशीनों को लेकर कहा कि हमारी सीटों को देखकर योजना बनाई गयी है, ममता ने कहा कि अगर मशीनें खराब हो जाती हैं, तो वे उन्हें नहीं बदलेंगे. मशीन में एक चिप डाल देंगे. वे लोगों को नयी मशीन आने तक इंतजार करने के लिए कहेंगे.

 

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि मैंने कभी किसी(पार्टी) को भाजपा जैसा गंदा खेल खेलते नहीं देखा. टीएमसी चीफ ने कहा कि  मैं सात बार सांसद और चार बार केंद्रीय मंत्री रही हूं.

 

ममता बनर्जी ने कहा, मैंने कई प्रधानमंत्रियों को देखा है, लेकिन मैंने कभी ऐसी भाजपा पार्टी की सरकार नहीं देखी जो इतनी बेशर्म, निरंकुश, भ्रष्ट, लुटेरों, चोरों की सरकार हो, लोगों को मारने वाली और दंगे करने वाली हो.

 

ममता ने कहा कि इसी माह संसद में परिसीमन बिल लाया जा रहा है, यह बंगाल के टुकड़े-टुकड़े कर देगा. उसके बाद बंगाल में एनआरसी लाया जायेगा जनता को चेताया, इस बार लड़ाई अलग है. 

 

 
 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//