Search

 
 
 

पीएम मोदी ने रोड शो किया, काली मंदिर में पूजा-अर्चना की, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा, भविष्यवक्ता हथेली की रेखाओं को पढ़कर किसी व्यक्ति का भविष्य बताते हैं.  लेकिन इस संदर्भ को देश के जीवन से जोडा जाये, तो हमारी सड़कें, हमारे राजमार्ग, हमारे एक्सप्रेसवे, हमारे हवाई मार्ग, हमारे रेल मार्ग और हमारे जल मार्ग हमारे देश की भाग्य-रेखाएं हैं.
 

 Dehradun  : पीएम मोदी ने आज मंगलवार, 14 अप्रैल को बहुप्रतीक्षित 210 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे) का उद्घाटन किया. यह 12000 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है.  उद्घाटन से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून के पास जय मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना की.  सहारनपुर से देहरादून आने के क्रम में रोड शो किय.


 

बता दें कि इस एक्सप्रेसवे वे के कारण दोनों शहरों के बीच छह घंटे का सफर सिर्फ ढाई घंटे में पूरा हो जायेगा. इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण है एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का ग्रीन एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर, जो राजाजी टाइगर नेशनल पार्क के ऊपर से गुजरता है.

 

 

खबर है कि एक्सप्रेसवे से दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों को दिल्ली से देहरादून आने-जाने में काफी सुविधा होगी. उद्घाटन अवसर पर पीएम मोदी ने कहा,  दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है.

 

पीएम मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा, भविष्यवक्ता हथेली की रेखाओं को पढ़कर किसी व्यक्ति का भविष्य बताते हैं.  लेकिन इस संदर्भ को देश के जीवन से जोडा जाये, तो हमारी सड़कें, हमारे राजमार्ग, हमारे एक्सप्रेसवे, हमारे हवाई मार्ग, हमारे रेल मार्ग और हमारे जल मार्ग हमारे देश की भाग्य-रेखाएं हैं.

 

 

पीएम ने कहा कि पिछले एक दशक से भारत एक विकसित भारत बनाने के लिए विकास की ऐसी ही भाग्य-रेखाएं गढ़ने में जुटा हुआ है.पीएम मोदी ने कहा कि 12000 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में हजारों श्रमिकों को काम मिला,

 

 पीएम ने कहा कि इंजीनियर सहित अन्य लोगों को रोजगार मिला. विश्वास जताया कि इस एक्सप्रेसवे वे इससे उत्तराखंड के पर्यटन को काफी लाभ होगा. उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए यह एक्सप्रेसवे मुख्य मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जायेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही