Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के अगले CM सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इसके बाद से बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है. राजनीतिक गलियारों में नए समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. सरकार के भविष्य को लेकर कयासों का बाजार गर्म हैं. विभिन्न दलों के नेताओं की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं.
Advertisement
Advertisement

Patna:  नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर सम्राट चौधरी की घोषणा हो गई है. बीजेपी के विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया. सम्राट चौधरी बुधवार को 11 बजे दिन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सीएम फेस घोषित होने के बाद सम्राट चौधरी ने केंद्रीय नेतृत्व को हृदय से आभार व्यक्त किया है.

राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की. उन्होंने औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपा. बताया जा रहा है कि यह फैसला राजनीति की बदलती परिस्थितियों के कारण लिया गया है. राज्यपाल ने उनसे कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है. नई सरकार के गठन तक वे जिम्मेदारी संभालेंगे. 

 

 


जनता में बढ़ी उत्सुकता

वहीं, नीतीश के इस्तीफे के बाद  सम्राट चौधरी के नाम की घोषणा के बाद आम जनता में भी उत्सुकता खत्म हो गई  है. अगली सरकार के मुखिया सम्राट चौधरी ही होंगे. दूसरी ओर राजनीतिक कार्यकर्ता में नाम घोषणा के बाद सक्रियहैं. सोशल मीडिया पर हो रही तरह-तरह की अटकलबाजी पर विराम लग गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही