Search

 
 
 

बिहार के नए CM सम्राट चौधरी बोले- सुशासन का मॉडल प्रेरणास्रोत

सम्राट चौधरी बुधवार को 11 बजे दिन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सीएम फेस घोषित होने के बाद सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व  को हृदय से आभार व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपा है.
 

Patna: सम्राट चौधरी बुधवार को 11 बजे दिन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सीएम फेस घोषित होने के बाद सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व  को हृदय से आभार व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपा है. 


साथ ही लिखा कि, यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है. मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं.

 


सम्राट चौधरी ने लिखा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतिन नबीन जी के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा.

 

नीतीश कुमार के लिए सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में बिहार विकास की दिशा में निरंतर बढ़ता रहेगा. आपका सफलतम कार्यकाल और सुशासन का मॉडल प्रेरणास्रोत है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही