Search

 
 
 

नीतीश कुमार ने अपने इस्तीफे के बाद क्या लिखा, पढ़िए…

Patna:  नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की. फिर औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपा. हालांकि राज्यपाल ने नई सरकार के गठन तक नीतीश कुमार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है. जब तक नई सरकार का गठन नहीं हो जाता, तब तक वे जिम्मेदारी संभालेंगे.
 

Patna: नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की. फिर औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपा. हालांकि राज्यपाल ने नई सरकार के गठन तक नीतीश कुमार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है. जब तक नई सरकार का गठन नहीं हो जाता, तब तक वे जिम्मेदारी संभालेंगे. 


राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर राज्य की जनता के मान एक संदेश लिखा, जो ये है -

 
आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन.डी.ए. सरकार बनी थी. तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं. सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है, चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है. हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो. महिलाओं और युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है.

 

इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है. अगले पांच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है. इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा. बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है. इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं. बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा.

 

 

 

हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है. इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है. हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया. अब नई सरकार यहां का काम देखेगी. नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा. आगे भी बहुत अच्छा काम होगा और बिहार बहुत आगे बढ़ेगा.

सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं तथा शुभकामनाएं देता हूं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही