Search

 
 
 

T20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने का मिला इनाम, संजू बने ICC के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मार्च महीने के लिए ICC के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन गए है. सैमसन ने मार्च महीने में टी20 विश्व कप में लगातार तीन यादगार पारियां खेलते हुए भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाने में यादगार भूमिका निभाई थी.
 

Lagatar Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मार्च महीने के लिए ICC के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन गए है. सैमसन ने मार्च महीने में टी20 विश्व कप में लगातार तीन यादगार पारियां खेलते हुए भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाने में यादगार भूमिका निभाई थी. 

 

ICC के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिलने के बाद सैमसन ने कहा कि ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीतना एक जबरदस्त एहसास है. उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार खास इसलिए क्योंकि यह मेरे क्रिकेट के सफर के सबसे यादगार दौर में मिला है.

 

बता दें, सैमसन के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे भारतीय बॉलर जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीकी बैट्समैन कॉनर एस्टरहुइजन को भी मार्च महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया था. सैमसन ने इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता है.

 

संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए लगातार तीन मैच-विजयी अभियान में शामिल रहे और टीम को चैंपियन का खिताब दिलाया. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की नाबाद पारी खेली और भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया था. इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रनों की शानदार पारियां खेली थी. लगातार तीन पारियां खेल भारत को विश्व चैंपियन बनाने वाले संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही