Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला :  राजखरसावां में ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

जिले के राजखरसावां रेलवे स्टेशन के समीप एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है. घटना बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे टिड़िंगटीपा रेलवे फाटक के पास थर्ड लाइन पर घटी है.
Advertisement
Advertisement

Saraikela : जिले के राजखरसावां रेलवे स्टेशन के समीप एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है. घटना बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे टिड़िंगटीपा रेलवे फाटक के पास थर्ड लाइन पर घटी है.

 

जानकारी के अनुसार, पोल संख्या 290/1 के निकट महिला का शव देखा गया. इसके बाद स्टेशन मास्टर ने आमदा ओपी पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

मृतका की पहचान खरसावां थाना क्षेत्र के बुड़ीतोपा गांव निवासी 35 वर्षीय अवंती देवी, पति शशि कपूर प्रधान के रूप में हुई है.  घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की.

 

परिजनों के अनुसार, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है.आमदा ओपी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटने का प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही