Ranchi: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) रांची द्वारा 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता (SGFI) 2026 के लिए झारखंड टीम के चयन के लिए राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया का आयोजन 12 अगस्त से 22 अगस्त तक रांची के खेलगांव एवं अन्य खेल परिसरों में होगा.
ट्रायल आयोजन तिथि की सूची
इस चयन प्रक्रिया में राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राएं अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे.
इसे भी पढ़ें:
चयन कार्यक्रम इस प्रकार है:-
12 अगस्त: कुश्ती (बालक), योगासन, वूशु, हैंडबॉल, भारोत्तोलन, तैराकी, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक, बास्केटबॉल एवं सॉफ्टबॉल.
13 अगस्त: साइक्लिंग, बास्केटबॉल, क्रिकेट, खो-खो, गतका, कुश्ती (बालिका), सेपक टकरॉ, बैडमिंटन (बालक) एवं नेटबॉल.
14 अगस्त: बैडमिंटन (बालिका), बॉक्सिंग, क्रिकेट (बालक), जूडो एवं वॉलीबॉल.
18 अगस्त: तीरंदाजी (इंडियन राउंड), ताइक्वांडो (बालिका), एथलेटिक्स (बालिका), कबड्डी एवं शूटिंग.
19 अगस्त: तीरंदाजी (रिकर्व), ताइक्वांडो (बालक), एक्वेटिक्स (बालक), स्केटिंग एवं शतरंज.
21 अगस्त: फुटबॉल (बालिका) एवं हॉकी (बालक).
22 अगस्त: फुटबॉल (बालक) एवं हॉकी (बालिका).
चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित राज्य स्तरीय प्रविष्टि फॉर्म, मूल जन्म प्रमाण-पत्र या आयु प्रमाण-पत्र, अंतिम शैक्षणिक वर्ष की अंकपत्र की छायाप्रति, दो नवीन रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो तथा आवश्यक खेल सामग्री (स्पोर्ट्स किट) साथ लाना अनिवार्य होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment