Search

 
 
 

शराब घोटाला: IAS विनय चौबे को कितने पैसे दिए? ACB ने नेक्सजेन के अरुण सिंह से पूछे कई सवाल

झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में नेक्सजेन (NextGen) के सीईओ अरुण कुमार सिंह बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के समक्ष पेश हुए.
 
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) कार्यालय की फाइल फोटो

Ranchi: झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में नेक्सजेन (NextGen) के सीईओ अरुण कुमार सिंह बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के समक्ष पेश हुए. हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद वह दोपहर करीब 3 बजे एसीबी कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे कई घंटे तक कड़ाई से पूछताछ की गई.

इसे भी पढ़ें: 

सूत्रों के अनुसार, एसीबी अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान अरुण कुमार सिंह से तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे से उनके संबंधों को लेकर कई अहम सवाल किए.

 

अधिकारियों ने पूछा कि वह विनय चौबे के कितने करीबी थे, उन्हें कब और कितनी राशि दी गई, कथित शराब घोटाले से अर्जित पैसे कहां-कहां लगाए गए और उन पैसों से किन-किन जगहों पर जमीन या अन्य संपत्तियां खरीदी गईं. ऐसे भी ने पूछा कि विनय चौबे और विनय सिंह में क्या-क्या रिश्ता है. शराब घोटाला का पूरा पैसा इन दोनों के पास थे तो क्या किए...

 

इसके अलावा एसीबी ने यह भी पूछा कि कथित घोटाले की रकम किन लोगों तक पहुंची, पैसों का लेनदेन किस माध्यम से हुआ और विनय चौबे व अरुण कुमार सिंह के बीच कारोबारी तथा वित्तीय संबंध क्या थे. जांच एजेंसी ने कथित निवेश, संपत्ति खरीद और आर्थिक लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर भी सवाल किए.

 

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अरुण कुमार सिंह ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां जांच टीम के साथ साझा कीं. उन्होंने कथित तौर पर कुछ स्थानों पर जमीन खरीदने और अन्य वित्तीय लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जानकारी भी दी. हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि एसीबी की ओर से नहीं की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही