Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य के सरकारी स्कूलों में उर्दू शिक्षकों के लिए 7232 पद होंगे सृजित

राज्य के सरकारी स्कूलों में उर्दू शिक्षकों के लिए 7232 पद सृजित किए जाएंगे. इसकी अनुशंसा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुए प्रशासी पदवर्ग समिति ने की है. इस समिति के सदस्य विकास आयुक्त, कार्मिक सचिव, वित्त सचिव और योजना विकास विभाग के सचिव हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राज्य के सरकारी स्कूलों में उर्दू शिक्षकों के लिए 7232 पद सृजित किए जाएंगे. इसकी अनुशंसा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुए प्रशासी पदवर्ग समिति ने की है. इस समिति के सदस्य विकास आयुक्त, कार्मिक सचिव, वित्त सचिव और योजना विकास विभाग के सचिव हैं. इसके तहत प्रारंभिक विद्यालय में उर्दू के लिए इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 5478 पद और मध्य विद्यालयों में स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 1754 पद सृजित किए जाएंगे.

 

3712 पद होंगे सरेंडर


प्रशासी पदवर्ग समिति ने उर्दू सहायक शिक्षक के पूर्व से सृजित एवं रिक्त कुल 3712 पदों को सरेंडर करने की अनुशंसा की है. प्रस्तावित पदों का सृजन चरणबद्ध किया जायेगा. प्रथम चरण में 60 प्रतिशत पदों यानि इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 3287 पद और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 1052 पद, कुल 4339 पदों का सृजन किए जाएंगे.  

इन अनुशंसित पदों पर नियुक्त्ति की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात प्रशासी विभाग शेष बचे 40 प्रतिशत पदों के सृजन का प्रस्ताव प्रशासी पदवर्ग समिति के विचारार्थ प्रस्तुत करेंगे. सृजित पदों के लिए झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवाशत्त) नियमावली, 2022 (यथा संशोधित) द्वारा स्वीकृत पे-लेवल (वेतनमान/ग्रेड पे) अंतिमरूपेण प्रभावी होगा.

 

21 मोटरयान निरीक्षण के पद होंगे सृजित


प्रशासी पदवर्ग समिति ने परिवहन निदेशालय के अंतर्गत मोटरयान निरीक्षक का 21 पदों के सृजन की स्वीकृति की अनुशंसा की है. सृजित पदों के लिए झारखंड मोटरयान निरीक्षक संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियमावली, 2010 द्वारा स्वीकृत वेतनमान/ग्रेड पे अंतिमरूपेण प्रभावी होगा. वहीं झारखंड पंचायत राज स्वशासन परिषद के कार्यों के निष्पादन के लिए विभिन्न पदों के सृजन की स्वीकृति की अनुशंसा की है.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही