Search

 
 
 

झारखंड में शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर की गया पूजा-अर्चना

झामुमो नेता और कार्यकर्ता शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. पार्टी के नेता मनोज पांडेय सहित कई कार्यकर्ताओं ने भगवान जगन्नाथ से शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है.
 

Ranchi :  झामुमो नेता और कार्यकर्ता शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. पार्टी के नेता मनोज पांडेय सहित कई कार्यकर्ताओं ने भगवान जगन्नाथ से शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है.

 

नेता प्रतिपक्ष ने की प्रार्थना


नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने कहा कि ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हैं.

 

शिबू सोरेन की स्थिति स्थिर


शिबू सोरेन रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली गए थे, लेकिन अस्पताल में उनकी तबीयत बिगड़ गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत परिवार के अन्य सदस्य भी दिल्ली में हैं और शिबू सोरेन की तबीयत को लेकर चिंतित हैं.

 

राष्ट्रपति और राज्यपाल ने भी की थी मुलाकात


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन से मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और दिल्ली में ही रुके हुए हैं. हेमंत सोरेन शुक्रवार को रांची नहीं आ सके और ऐतिहासिक रथ यात्रा में शामिल नहीं हो सके.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही