Search

 
 
 

Umrao Jaan की स्क्रीनिंग पर 'सिलसिला' की Rekha बनकर उतरीं Alia Bhatt ,वीडियो वायरल

एक्ट्रेस रेखा की ब्लॉकबस्टर मूवी 'उमराव जान' एक बार फिर से रिलीज हो रही है. बीते दिन इस मूवी की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें रेड कार्पेट पर सितारों का जमावड़ा लगा.
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस रेखा की ब्लॉकबस्टर मूवी 'उमराव जान' एक बार फिर से रिलीज हो रही है. बीते दिन इस मूवी की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें रेड कार्पेट पर सितारों का जमावड़ा लगा.

 

 

 

उमराव जान की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं आलिया भट्ट

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा की ब्लॉकबस्टर मूवी 'उमराव जान' एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है. बीती रात इस मूवी का स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे रेखा को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे. एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी इस स्क्रीनिंग पर पिंक कलर की साड़ी पहनकर उतरीं, जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं. इन फोटोज में आलिया भट्ट 'सिलसिला' मूवी में रेखा के लुक को रिक्रिएट करती दिख रही हैं. यहां देखें आलिया भट्ट के लेटेस्ट फोटोज.

 

 

लाइट मेकअप लग रहा शानदार

वहीं इस पिंक साड़ी के साथ आलिया भट्ट ने 'सिलसिला' की रेखा की तरह अपने बालों को खुला रखा और लाइट मेकअप किया. इस साड़ी में आलिया भट्ट का लुक देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

 

क्यूट स्माइल से ढाया कहर

इस तस्वीर में एक्ट्रेस आलिया भट्ट पैपराजी को खूबसूरत अंदाज में पोज दे रही हैं. फोटो में वह अपनी क्यूट स्माइल से लोगों को ढेर कर रही हैं. आलिया भट्ट की यह तस्वीरें आते ही वायरल हो गई हैं. इस तस्वीर में एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी साड़ी को ठीक करती नजर आ रही हैं. फोटो में वह रेड कार्पेट पर साइड से पोज देती दिख रही हैं. आलिया के ये फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं.

 

आलिया भट्ट की तस्वीरों पर लोगों के कमेंट्स

 

आलिया भट्ट की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं औऱ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ये तो बिल्कुल रेखा लग रही है.' तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस लुक में आलिया भट्ट परफेक्ट लग रही हैं.एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही एक एक्शन थ्रिलर मूवी में नजर आने वाली हैं. उनकी इसी साल 'अल्फा' मूवी रिलीज होगी, जिसमें आलिया भट्ट का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही