Search

 
 
 

रांची-गढ़वा के स्वास्थ्य केंद्रों पर खर्च होंगे 73 लाख, होंगे कई जरूरी काम

Ranchi News: झारखंड सरकार ने रांची और गढ़वा के स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में जरूरी काम कराने के लिए 73.31 लाख रुपये जारी किए हैं. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दी गई है.
 

Ranchi News: झारखंड सरकार ने रांची और गढ़वा के स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में जरूरी काम कराने के लिए 73.31 लाख रुपये जारी किए हैं. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दी गई है. इसका इस्तेमाल अस्पतालों की इमारत, चाहरदीवारी, शौचालय, बिजली, पानी और दूसरी जरूरी सुविधाओं को बेहतर करने में किया जाएगा.

 

गढ़वा सदर अस्पताल के लिए 9.68 लाख रुपये

गढ़वा सदर अस्पताल में कई काम कराए जाएंगे. इसके लिए 9.68 लाख रुपये दिए गए हैं. अस्पताल परिसर में चाहरदीवारी बनाई जाएगी. पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे और पार्किंग में लगी टाइल्स और पेवर ब्लॉक की मरम्मत होगी. इसके अलावा स्टोर रूम का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा. इस काम के लिए गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ. जॉन फिट्ज़गेराल्ड कैनेडी को राशि खर्च करने की जिम्मेदारी दी गई है.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

रांची के स्वास्थ्य केंद्रों पर 63.63 लाख खर्च होंगे

रांची जिले को इस योजना में 63.63 लाख रुपये मिले हैं. इस राशि से मनातू, ओयना, दुबलिया, बगदा और कमरे के आयुष्मान केंद्रों में कई जरूरी काम होंगे.

इन केंद्रों में चारदीवारी और शौचालय बनाए जाएंगे. बिजली की व्यवस्था बेहतर की जाएगी और डीप बोरिंग भी कराई जाएगी. ओयना, दुबलिया, बगदा और कमरे के आयुष्मान केंद्रों के मुख्य भवन की मरम्मत भी होगी.

 

सोनाहातू CHC में भी काम

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनाहातू के भवन और बिजली व्यवस्था को भी ठीक किया जाएगा. यहां सेप्टिक टैंक का निर्माण भी कराया जाएगा.

 

खर्च का देना होगा पूरा हिसाब

सरकार ने राशि खर्च करने को लेकर भी कई निर्देश दिए हैं. सभी काम सरकारी नियमों के अनुसार कराने होंगे. खर्च का सत्यापन हर तीन महीने में महालेखाकार, रांची से कराया जाएगा. हर महीने की 10 तारीख तक खर्च का पूरा ब्योरा स्वास्थ्य विभाग को देना होगा. काम में गलत भुगतान होने पर संबंधित अभियंता को जिम्मेदार माना जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही