Search

 
 
 

राष्ट्रीय लोक अदालत में 7,48,050 वादों का किया गया निस्तारण

शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड हाई कोर्ट के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा  सुजित नारायण प्रसाद के द्वारा किया गया. मौके पर विशिष्ट अतिथि  न्यायामूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना उपस्थित थीं.
 
  • सुलभ व निःशुल्क न्याय का माध्यम है, लोक अदालत : अनिल कुमार मिश्रा-1
  •  19,18,54,81,362 राशि का हुआ सेटलमेंट

Ranchi : शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड हाई कोर्ट के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा  सुजित नारायण प्रसाद के द्वारा किया गया. मौके पर विशिष्ट अतिथि  न्यायामूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना उपस्थित थीं.

Uploaded Image

इसका उद्घाटन जमशेदपुर न्यायमंडल, जमशेदपुर से ऑनलाईन माध्यम से किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची में कुल लंबित मामले 46,882 तथा प्री-लिटिगेशन के 7,48,050 वादों का निस्तारण किया गया.  साथ ही 19,18,54,81,362 राशि का सेटलमेंट हुआ. कार्यक्रम में वाहन दुर्घटना पीड़ित पुष्पा देवी को 1,17,73919 का चेक न्यायायुक्त के हाथों दिया गया.  

 

घटना में पीड़िता के पति की मृत्यु हुई थी, जिसके एवज में उक्त चेक उन्हें दिया गया. न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा झारखंड पीड़ित मुआवजा के तहत कुल 29 पीड़ितों के बीच 61,60,000 रूपये चेक का वितरण भी किया गया. इसके साथ ही वाहन दुर्घटना मुआवजा में न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा 62 पीड़ितों के बीच 5,000,00,00 राशि के चेकों का वितरण किया गया.

 

कार्यक्रम में न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2026 का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, इस लोक अदालत का उद्देश्य अधिक-से-अधिक लंबित वादों का निस्तारण करना है. वादों के त्वरित निस्पादन में अधिवक्ताओं व मध्यस्थों की भूमिका अहम होती है.

 

राष्ट्रीय लोक अदालत वादकारियों के लिए सुलभ व निःशुल्क न्याय पाने का एक माध्यम है. डालसा सचिव राकेश रोशन ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायिक दंडाधिकारियों के लिए 30 तथा कार्यपालक दंडाधिकारियों के लिए 30 बेंच का गठन किया गया है.    

 

राष्ट्रीय लोक अदालत का जमशेदपुर से ऑनलाईन उद्घाटन में रांची व्यवहार न्यायालय से न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची  अनिल कुमार मिश्रा-1,  प्रिंसिपल जज फैमिल कोर्ट,  पवन कुमार नंबर-1,  अध्यक्ष रांची जिला बार एसोसिएशन रांची शम्भू प्रसाद अग्रवाल, महासचिव  संजय कुमार विद्रोही, जोनल मैनेजर बैंक ऑफ इंडिया संजीव कुमार सिंह, डी.जी.एम. एसबीआई मनोज कुमार, रिजनल मैनेजर एसबीआई एस.बी.आई.  राजीव कुमार एजेसी-15,  अमित शेखर, एजेसी -2, श्यामनंदन तिवारी समेत अन्य अपर न्यायायुक्त, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, डालसा सचिव, राकेश रोशन आदि उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही