Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड निवासी प्रकाश तुरी अपनी पत्नी अंजली व दो बच्चों के साथ रह रहा था. बताया गया कि इसी दौरान अंजली का इलाके के ही एक युवक सूरज के साथ प्रेम संबंध हो गया. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं. इसी बीच अंजली घर से अचानक गायब हो गई.
Advertisement
Advertisement
मामला दर्ज कराने थाना पहुंचा पति.

Dhanbad : धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक विवाहिता अपने दो छोटे बच्चों और पति की नाबालिग बहन को साथ लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. घटना के बाद से पीड़ित पति काफी परेशान है. उसने धनसार थाना पहुंचकर पत्नी, बच्चों और अपनी नाबालिग बहन को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है.


धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड निवासी प्रकाश तुरी अपनी पत्नी अंजली व दो बच्चों के साथ रह रहा था. बताया गया कि इसी दौरान अंजली का इलाके के ही एक युवक सूरज के साथ प्रेम संबंध हो गया. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं. इसी बीच अंजली घर से अचानक गायब हो गई. पति प्रकाश तुरी का आरोप है कि उसकी पत्नी अंजली अपने दोनों बच्चों के साथ-साथ उसकी नाबालिग बहन को भी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई.

 


प्रकाश तुरी ने धनसार थाना में लिखित शिकायत देकर पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी, बच्चों और नाबालिग बहन को सुरक्षित बरामद किया जाए. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. फरार युवक सूरज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही