Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : डोल मेला में अनियंत्रित होकर कार घुसी, दो की मौत, 9 घायल

टाटीसिल्वे थाना इलाके में आयोजित डोल मेला में एक कार अनियंत्रित होकर घुस गई. कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 10 लोग घायल बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  टाटीसिल्वे थाना इलाके में आयोजित डोल मेला में एक कार अनियंत्रित होकर घुस गई. कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 9 लोग घायल बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. 

 

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और भीड़ को नियंत्रित करने करने का प्रयास किया जा रहा है. इस मामले में टाटीसिल्वे थानेदार ने कहा कि हादसा भीड़ या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ है, इसका पता लगाया जा रहा है. जांच के बाद सही कारणों का पता चल पाएगा. 

 

टाटीसिल्वे चौक (बैंक मोड़) को ग्रामीणों ने किया जाम, चालक फरार

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने टाटीसिल्वे चौक को जाम कर दिया है. जिसके कारण आवागमन प्रभावित हो गई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और लोगों को समझाने का काम कर रही है.

Uploaded Image

इस सड़क हादसा में पुलिस ने कार को जब्त कर लिया लेकिन चालक फरार होने में कामयाब रहा. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही