Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JSSC: ANM परीक्षा को लेकर रांची में सख्ती, 12 परीक्षा केंद्रों के पास निषेधाज्ञा लागू

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित कम्प्यूटर आधारित झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. एग्जाम सेंटर पास शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए 18 मार्च से 19 मार्च तक सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित कम्प्यूटर आधारित झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. एग्जाम सेंटर पास शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए 18 मार्च से 19 मार्च तक सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी.


जिला प्रशासन के अनुसार रांची के 12 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में BNSS की धारा-163 लागू रहेगी. इस दौरान पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह जमा होने पर रोक रहेगी. साथ ही लाउडस्पीकर के इस्तेमाल, किसी भी प्रकार के हथियार, लाठी-डंडा या पारंपरिक हथियार लेकर चलने पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.

 


प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की है ताकि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे. अधिकारियों ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही