Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोटका प्रखंड के 78 माझी बाबाओं ने BDO को सौंपा ज्ञापन, पेसा कानून सख्ती से लागू की मांग की

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के 78 माझी बाबाओं ने परगना पुंता माझी के नेतृत्व में  मंगलवार को BDO को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के जरिए इलाके में पेसा कानून सख्ती से लागू करन की मांग की.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के 78 माझी बाबाओं ने परगना पुंता माझी के नेतृत्व में  मंगलवार को BDO को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के जरिए इलाके में पेसा कानून सख्ती से लागू करन की मांग की. प्रतिनिधि मंडल में वीरेन टुडू, शत्रुघ्न मुर्मू, जोगो पारानिक, सुशांतों हेंब्रम, मान सिंह सोरेन, दासमाथ मुर्मू, गोबिन्दो हांसदा, गजिया हांसदा तथा गोड़ेत भुंडा मार्डी सहित माझी-परगना व्यवस्था के प्रमुख शामिल थे. 

 

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बीते 2 जनवरी से पेसा अधिनियम का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसके बावजूद तोरोप परगना क्षेत्र के अनेक गांवों में आज भी पेसा कानून का उल्लंघन किया जा रहा है. जिसके कारण ग्राम सभा की सर्वोच्चता एवं परंपरागत माझी-परगना व्यवस्था का लगातार अवलेना हो रहा है. 


ज्ञापन में मांग की गई है कि, जिन गांवों में गैर-आदिवासी व्यक्तियों को गांव का प्रधान बनाकर विवाद उत्पन्न किया गया है, उन मामलों को तत्काल स्पष्ट एवं समाप्त किया जाए. साथ ही गैर-आदिवासी प्रधानों को अविलंब उनके पद से हटाया जाए. इसके अलावा भूमि की खरीद-बिक्री में ग्राम सभा की पूर्व अनुमति को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए. 

 

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आदिवासी समाज की परंपरागत स्वशासन व्यवस्था (माझी-परगना व्यवस्था) को उसके रीति-रिवाज, परंपरा एवं संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप स्वतंत्र रूप से संचालित होने दिया जाए. यदि शीघ्र ही पेसा कानून के तहत ग्राम सभा की शक्तियों और आदिवासी स्वशासन व्यवस्था को जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया गया, तो आदिवासी समाज संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से सामूहिक निर्णय लेकर आगे की रणनीति तय करेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही