Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

7वीं पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता: झारखंड की बेटी ने जीते स्वर्ण पदक

पंजाब के पटियाला स्थित नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में आयोजित 7वीं पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने राज्य का गौरव बढ़ाया है. झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए तीरंदाज तुलसी करोवा ने तीसरे व अंतिम दिन  व्यक्तिगत स्पर्द्धा 30 मीटर में स्वर्ण पदक जीती और व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड 50 मीटर में दिल्ली को शिकस्त देकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया.
Advertisement
Advertisement

Chaibasa: पंजाब के पटियाला स्थित नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में आयोजित 7वीं पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने राज्य का गौरव बढ़ाया है. झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए तीरंदाज तुलसी करोवा ने तीसरे व अंतिम दिन  व्यक्तिगत स्पर्द्धा 30 मीटर में स्वर्ण पदक जीती और व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड 50 मीटर में दिल्ली को शिकस्त देकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. 

 

महिला वर्ग इंडियन राउंड टीम इवेंट्स के 50 मीटर दूरी में तुलसी करोवा और गोरवारी केराई की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल की. बता दें, तुलसी करोवा लगातार तीसरी बार और गोरवारी केराई दूसरी बार राष्ट्रीय चैंपियन बनी है. जानकारी के मुताबिक, तुलसी करोवा चाईबासा जिले के तांतनगर प्रखंड के बानासंजु गांव की निवासी है. परिवार में उनकी मां व बड़ी दीदी है. उनके पिता का साल 2018 में निधन हो गया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही