Ranchi: झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय ने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (वर्ष 2025-26) के तहत ऑनलाइन आवेदन से संबंधित आवश्यक सूचना जारी की है.
आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, झारखंड राज्य पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना नियमावली, 2022 के तहत ई-कल्याण पोर्टल पर संशोधित ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां
शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ई-कल्याण पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि
20 फरवरी 2026
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि
28 फरवरी 2026
आयुक्त कार्यालय ने संबंधित शैक्षणिक संस्थानों और पात्र छात्र-छात्राओं से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि छात्रवृत्ति का लाभ समय पर मिल सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

