Search

 
 
 

भारत को बड़ी जिम्मेदारी, 2027 में एशियन राइफल चैंपियनशिप की करेगा मेजबानी

भारत को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है. एशियन शूटिंग फेडरेशन ने घोषणा की है कि साल 2027 में भारत एशियन राइफल और पिस्टल चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा. इस प्रतियोगिता के जरिए लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए कुल आठ कोटा स्थान मिलेंगे.
 

New Delhi  : भारत को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है. एशियन शूटिंग फेडरेशन ने घोषणा की है कि साल 2027 में भारत एशियन राइफल और पिस्टल चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा. इस प्रतियोगिता के जरिए लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए कुल आठ कोटा स्थान मिलेंगे.

 

यह प्रतियोगिता 1 से 10 दिसंबर तक डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी. इस प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा.

 

एशियन शूटिंग कॉन्फेडरेशन ने कहा कि इस चैंपियनशिप का महत्व इसलिए और बढ़ जाता है, क्योंकि इस प्रतियोगिता के दौरान लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए एशिया के आठ कोटा स्थान दिए जाएंगे.


भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए शूटिंग क्वालिफाइंग प्रतियोगिताओं के जरिए अधिकतम 16 कोटा स्थान हासिल किए. इनमें राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं में आठ-आठ कोटा शामिल थे.

 

भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रिकॉर्ड 21 निशानेबाजों को भेजा, जो टोक्यो ओलंपिक में भेजे गए 15 निशानेबाजों से काफी ज्यादा था. भारतीय निशानेबाजों ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल तीन पदक जीते और तीनों ही कांस्य (ब्रॉन्ज) थे.

 

दिल्ली 2 से 14 फरवरी तक एशियन शूटिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है. और इसमें भारत के अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है. भारत ने इस प्रतियोगिता के लिए 118 खिलाड़ियों की सबसे बड़ी टीम उतारी है, जबकि कजाखिस्तान 35 खिलाड़ियों के साथ दूसरी सबसे बड़ी टीम है. इसमें कोरिया, ईरान और जापान, चीनी ताइपे, वियतनाम और हांगकांग के निशानेबाजों से भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही