Ranchi News: रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी हटिया में किराये के मकान रहता है. जहां वो बच्ची को बहला-फुसला कर अपने घर में ले गया और उसके साथ गलत काम किया. जब बच्ची लौटी तो उसने अपने पैरेंट्स को प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की.
इसे भी पढ़ें:
इसके बाद परिजनों ने बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए, डॉक्टर की तरफ से परिजनों को बताया गया की बच्ची के साथ गलत काम किया गया है. इसके बाद पीड़िता की मां ने जगरनाथपुर थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई.
जगरनाथपुर थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए टीम बनाकर छापेमारी की. इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि आरोपी जीतन मांझी हटिया के चंडी चौक एकता नगर में है. उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

