Search

 
 
 

जामताड़ा में 8 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां बिंदापाथर थाना क्षेत्र स्थित कालाझरिया गांव में एक 8 साल की मासूम आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. इस घृणित अपराध का आरोप गांव के ही 59 वर्षीय बलराम सिंह पर लगा है.
 

​Jamtara :  जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां बिंदापाथर थाना क्षेत्र स्थित कालाझरिया गांव में एक 8 साल की मासूम आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. इस घृणित अपराध का आरोप गांव के ही 59 वर्षीय बलराम सिंह पर लगा है. 

त्वरित पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

​घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव और आक्रोश फैल गया. पीड़िता की माता ने बिना देरी किए बिंदापाथर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

​इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) एवं पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत कांड संख्या 16/26 दर्ज किया गया है. 

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बलराम सिंह को हिरासत में लिया है और पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है. 


​इधर प्रशासन पीड़िता की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही है. बच्ची को मेडिकल टेस्ट और इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया है. 

 

आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग 

​इस घटना के बाद से गांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने अपराधी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही