Search

 
 
 

गोड्डा में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापना के लिए 83.66 लाख की मंजूरी

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र प्रायोजित योजना पीएम-आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत गोड्डा जिला में एक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना हेतु 83,66,700 रुपये की योजना को स्वीकृति प्रदान की है. यह स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा जारी औपचारिक आदेश के तहत दी गई है.
 

Ranchi : स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र प्रायोजित योजना पीएम-आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत गोड्डा जिला में एक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना हेतु 83,66,700 रुपये की योजना को स्वीकृति प्रदान की है. यह स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा जारी औपचारिक आदेश के तहत दी गई है.

 

योजना के तहत आधारभूत संरचना के लिए 50 लाख रुपये तथा सेटअप कॉस्ट के रूप में 30,96,000 रुपये स्वीकृत किए गए हैं. इसके अतिरिक्त कुछ मदों में राज्यांश के रूप में 2,70,700 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. कुल मिलाकर 83.66 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाई स्थापित की जाएगी.

 

विभागीय आदेश के अनुसार योजना का क्रियान्वयन निर्धारित दिशा-निर्देशों और तकनीकी स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप किया जाएगा. निर्माण एवं स्थापना संबंधी कार्य संबंधित कार्यपालक अभियंता के माध्यम से संपादित होगा.

 

योजना के कार्यान्वयन में भारत सरकार एवं राज्य सरकार के बीच संपन्न समझौते की शर्तों और ऑपरेशनल गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाएगा.

 

योजना के तहत स्वीकृत राशि का व्यय नियमानुसार किया जाएगा तथा पूरी प्रक्रिया वित्तीय प्रावधानों के अनुरूप संचालित होगी. इस योजना का उद्देश्य ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करना और प्राथमिक स्तर पर जनस्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत आधार प्रदान करना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही