Search

 
 
 

गोदाम हादसे में अब तक 9 की मौत. 10-10 लाख मुआवजे की घोषणा, CM सुवेंदु ने कहा, दोषियों को छोड़ेंगे नहीं

पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने आज गुरुवार को राज्य विधानसभा में कोलकाता के ताराताला इलाके में हुए हादसे को लेकर कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा. बता दें कि कल बुधवार को हुए गोदाम हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है.
 
CM सुवेंदु अधिकारी

Kolkata : पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने आज गुरुवार को राज्य विधानसभा में कोलकाता के ताराताला इलाके में हुए हादसे को लेकर कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा. बता दें कि कल बुधवार को हुए गोदाम हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है. 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताये गये हैं.

 


श्री अधिकारी ने विधानसभा में इस दुर्घटना को लेकरआधिकारिक बयान दिया. उन्होंने कहा कि गोदाम ढहने की घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा. घायल हुए हर व्यक्ति को 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जायेगी. 


 

सीएम ने बताया कि निगम के रिकॉर्ड पर उपलब्ध भवन(गोदाम) के नक्शे पर कोलकाता के पूर्व महापौर और तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे फिरहाद हकीम के हस्ताक्षर हैं.  इसी क्रम में कहा कि  किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा.

 


सुवेंदु अधिकारी ने कहा, यह आपके(टीएमसी) पापों का नतीजा है. आपने गार्डन रीच जैसी घटनाओं से कोई सबक नहीं सीखा बचाव कार्यों में कभी NDRF या सेना को शामिल नहीं किया. 

 

 

आरोप है कि गोदाम के मालिक शंभूनाथ बेहरा ने कोलकाता नगर निगम के तत्कालीन टीएमसी  शासित बोर्ड के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से गोदाम का अवैध रूप से निर्माण किया था.

 


खबर है कि कोलकाता पुलिस ने शंभूनाथ बेहरा को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के लिए बुधवार रात हिरासत में लिये गये तीन अन्य लोगों गोदाम सुपरवाइजर मोहम्मद गुलजार, लेबर कॉन्ट्रैक्टर मोहम्मद अतायुल और सुभाष चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही