Search

 
 
 

भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस,पीएम मोदी ने कहा, आपातकाल संविधान पर सीधा आघात था

पीएम मोदी ने आज गुरुवार को देशभर में मनाए जाने वाले संविधान हत्या दिवस का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, आज हम उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने भारत के इतिहास के सबसे अंधकारमय अध्यायों में से एक आपातकाल, के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की दृढ़तापूर्वक रक्षा की.
 
प्रधानमंत्री मोदी

NewDelhi : प्रधानमंत्री मोदी ने आज 25 जून, गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आपातकाल को संविधान पर सीधा हमला करार दिया, साथ ही पीएम मोदी ने उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने उस समय लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की थी. बता दें कि आज ही के दिन 1975 में श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल(इमरजेंसी) लगा दिया था.

 

पीएम मोदी ने आज गुरुवार को देशभर में मनाए जाने वाले संविधान हत्या दिवस का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, आज हम उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने भारत के इतिहास के सबसे अंधकारमय अध्यायों में से एक आपातकाल, के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की दृढ़तापूर्वक रक्षा की.

 

पीएम मोदी ने लिखा,आपातकाल हमारे संविधान पर सीधा आघात था. आपातकाल में नागरिक स्वतंत्रता पर रोक लगी, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाया गया नेताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं  को जेल में डाला गया

 

श्री मोदी ने कहा कि आपातकाल असंख्य नागरिकों के असाधारण साहस को भी सामने लाया.उन्होंने   मौन रहने से इनकार करते हुए संविधान में निहित आदर्शों को बनाए रखा. इस क्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, संविधान 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं, अधिकारों और कर्तव्यों का प्रतीक है, 

 

पीएम मोदी ने कहा कि संविधान हत्या दिवस हमें उस काले दौर की याद दिला रहा है, जब देश के लोकतंत्र को बुरी तरह से कुचला गया था. यह हमें लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा करता है, पीएम मोदी ने  आपातकाल का विरोध करने वाली सभी विभूतियों को नमन किया.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही