Search

 
 
 

वेनेजुएला में भूकंप,10 हजार से अघिक लोगों के मारे जाने की आशंका, मोदी, ट्रंप की मदद की पेशकश

जानकारी के अनुसार अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी हे. 10 हजार से अघिक लोगों की मौत होने की आशंका है.  वेनेजुएला को संकट की इस घड़ी में भारत, अमेरिका सहित कई देशों का का साथ मिला है.
 

caracas:  दक्षिण अमेरिका देश वेनेजुएला में आज गुरुवार को आये 7.2 और 7.5 की तीव्रता वाले भूकंप ने त्राहिमाम मचा दिया है. सैंकड़ों इमारतें जमीनदोज हो गयी हैं. 39 सेकेंड के अंतराल पर वेनेजुएला में आज गुरुवार को दो बार धरती कांपी,  इस भूकंप के झटकों से वेनेजुएला तबाही के कगार पर पहुंच गया है.

 

जानकारी के अनुसार अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी हे. 10 हजार से अघिक लोगों की मौत होने की आशंका है.  वेनेजुएला को संकट की इस घड़ी में भारत, अमेरिका सहित कई देशों का का साथ मिला है.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आये भीषण भूकंप से हुई तबाही पर दुख व्यक्त किया है. पीएम ने भूकंप पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए वेनेजुएला में जारी बचाव कार्यों में  भारत की ओर से मदद की पेशकश की है.

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही में मदद करने की बात रही है. उन्होंने  सोशल ट्रुथ पर पोस्ट में कहा, अमेरिका मदद के लिए पूरी तरह से तैयार है. मैंने सरकार की सभी एजेंसियों को तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है.  

 

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की जानकारी दी कि भूकंप से कम से कम 32 लोगों की जान चली गयी है. 700 अन्य घायल हो गये हैं.गृह मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने कहा है सुरक्षा कारणों से गैस आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है. वेनेजुएला के अखबार एल यूनिवर्सल ने कैबेलो के हवाले से बताया है कि भारी संख्या मे इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही