Search

 
 
 

कोलकाता में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे

श्चिम बंगाल के कोलकाता में आज बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ है. खबरों के अनुसार पश्चिम कोलकाता के तारातला थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन गोदाम की छत दोपहर के समय अचानक ढह गयी. इस हादसे में गोदाम में काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गये.
 
बचाव कार्य में जुटे लोग

Kolkata : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आज बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ है. खबरों के अनुसार पश्चिम कोलकाता के तारातला थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन गोदाम की छत दोपहर के समय अचानक ढह गयी. इस हादसे में गोदाम में काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गये.

 

हादसे की खबर मिलते ही कोलकाता पुलिस केअधिकारी, आपदा प्रबंधन समूह (DMG) सहित  सिविल डिफेंस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया. पुलिस के अनुसार अब तक चार लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

 

 
 
प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी दी कि तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज(ट्रांसपोर्ट डिपो रोड) के पास स्थित एक गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था. आज दोपहर जब मजदूर वहां रोज की तरह काम कर रहे थे, तभी अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया.

 

 

छत के नीचे गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गयी. घटना के समय कुछ लोग साइट पर काम कर रहे थे. हआशंका है कि मलबे के नीचे बड़ी संख्या मेंलोग फंसे हो सकते हैं. पुलिस के अनुसार मौके पर कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेस की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.

 

 

भारतीय सेना के जवान भी राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं. बड़ी क्रेन और अन्य मशीनी उपकरणों की सहायता  लोहे के बीम्स और मलबे को हटाया जा रहा है. आपदा प्रबंधन समूह ने राहत कार्यों की निगरानी और पीड़ितों की मदद के लिए राज्य सचिवालय में विशेष कंट्रोल रूम नंबर( 1070, 8697981070, और 033-22143526 / 22535185) जारी किये  हैं.  

 
 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही