Search

 
 
 

CJI सूर्यकांत मॉस्को में, भारत-रूस के सुप्रीम कोर्ट के बीच MoU, न्यायिक सहयोग बढ़ाने की कवायद

CJI सूर्यकांत इन दिनों रूस की यात्रा पर हैं. खबर है कि उन्होंने भारत के सुप्रीम कोर्ट और रूस के सुप्रीम कोर्ट के बीच न्यायिक सहयोग  मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक अहम समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये हैं.
 
CJI सूर्यकांत

 NewDelhi : CJI सूर्यकांत इन दिनों रूस की यात्रा पर हैं. खबर है कि उन्होंने भारत के सुप्रीम कोर्ट और रूस के सुप्रीम कोर्ट के बीच न्यायिक सहयोग  मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक अहम समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये हैं.  CJI सूर्यकांत और रूस के सुप्रीम कोर्ट के चेयरमैन इगोर क्रासनोव ने  मॉस्को में समझौते पर हस्ताक्षर किये. दोनों देशों के सुप्रीम कोर्ट के बीच यह पहला समझौता है.

 

 
समझौते के तहत दोनों देशों की न्यायिक संस्थाएं विभिन्न क्षेत्रों में एक-दूसरे का सहयोग करेंगी.  सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग, न्यायिक अनुभवों का आदान-प्रदान और न्यायिक अधिकारियों का प्रशिक्षण इस समझौते में शामिल है.

 


MoU के बाद CJI सूर्यकांत ने विचार व्यक्त करते हुए भारत और रूस जैसे देशों में  न्याय व्यवस्था का संचालन किये जाने को अहम जिम्मेदारी करार दिया. उन्होंने दोनों देशों की न्यायिक व्यवस्थाओं के बीच की समानताओं का जिक्र किया.

 


मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने विश्वास जताया कि भारत-रूस के सुप्रीम कोर्ट के बीच निरंतर संवाद और सहयोग से दोनों देशों की न्यायिक संस्थाओं को और मजबूती मिलेगी.  

 


इस अवसर पर न्यायिक व्यवस्था में तकनीक और विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग पर भी मंथन किया गया.  CJI सूर्यकांत ने कहा कि भारत में अदालतों के डिजिटलीकरण का उद्देश्य न्याय तक पहुंच को आसान और प्रभावी बनाना है, लेकिन यह न्याय के मूल सिद्धांतों को बदलने वाला नहीं होना चाहिए.

 

 

उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय न्यायपालिका में ई-फाइलिंग, ऑनलाइन सुनवाई, रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण, एआई आधारित अनुवाद और वर्चुअल न्यायिक सहायता सहुत अन्य सुविधाएं लगातार बढ़ाई जा रही हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही