Search

 
 
 

Giridih News: गिरिडीह में ठनका गिरने से 9 लोगों की मौत

गिरिडीह जिले में मंगलवार को वज्रपात ने भारी तबाही मचाई. अलग-अलग जगहों पर खेत में काम करने के दौरान ठनका गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: गिरिडीह जिले में मंगलवार को वज्रपात ने भारी तबाही मचाई. अलग-अलग जगहों पर खेत में काम करने के दौरान ठनका गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई. इनमें देवरी में पांच लोग, बगोदर में एक, बिरनी में एक, जमुआ में एक और गावां में एक की जान चली गई.

इसे भी पढ़ें: 

इनमें देवरी प्रखंड में हुई अलग-अलग वज्रपात की घटनाओं में कुल 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में एक महिला, चार किशोर शामिल हैं.

 

पहली घटना गावां थाना क्षेत्र के पटना चौक स्थित भेलवा मुख्य पथ के किनारे हुई. यहां 35 वर्षीय पूनम देवी, पति प्रवीण सिंह, सुबह से खेत में धान रोपाई का कार्य कर रही थीं. दोपहर में अन्य महिलाओं के साथ बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन कर रही थीं, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतका का पति दिल्ली में मजदूरी करता है. 

 

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया.

 

इधर देवरी थाना क्षेत्र मे वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में चार किशोर सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार देवपहाड़ी स्थित गोसांई आहर के पास बैठे पांच किशोर अचानक वज्रपात की चपेट में आ गए. 

 

सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां अर्जुन कुमार साव (17), विष्णुदेव साव (13), गजेंद्र साव (15) और कुश कुमार तिवारी (18) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उमेश यादव (17) गंभीर रूप से घायल है.

 

वहीं दूसरी घटना बांसडीह पंचायत के तिलयडीह टोला में हुई, जहां खेत में बिचड़ा डाल रहे 40 वर्षीय संतोष तिवारी पर बिजली गिर गई. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना में विक्रम तिवारी भी घायल हो गए.

 

लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं के बीच प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की अपील की है. मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही