Search

 
 
 

Bokaro News: बेरमो के कारो बस्ती से 9 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीआईएसएफ और सीसीएल की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है. बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर B&K एरिया की कारो बस्ती में छापेमारी कर 8.93 टन अवैध रूप से भंडारित कोयला जब्त किया गया.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: बेरमो थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीआईएसएफ और सीसीएल की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है. बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर B&K एरिया की कारो बस्ती में छापेमारी कर 8.93 टन अवैध रूप से भंडारित कोयला जब्त किया गया. यह कार्रवाई MMDR एक्ट के तहत की गई.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि कारो बस्ती में बड़े पैमाने पर अवैध कोयले का भंडारण किया गया है. सूचना मिलते ही उन्होंने  सीसीएल  B&K एरिया के महाप्रबंधक संजय कुमार झा को अवगत कराया. इसके बाद दोनों संस्थानों की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल छापेमारी की गई.

Uploaded Image

कार्रवाई के दौरान बरामद 8.930 टन कोयले का विधिवत वजन कराने के बाद उसे सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया. अभियान में एएसओ पी.एन. सिंह, उप कमांडेंट दिनेश कुमार, सहायक कमांडेंट धनंजय कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर एस.आर. नायक, सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, एएसआई बी.डी. शर्मा, QRT टीम तथा सीसीएल सुरक्षा कर्मी महामाया पासवान की टीम शामिल रही.

 

सीआईएसएफ ने स्पष्ट किया कि खनन क्षेत्रों में अवैध कोयला भंडारण, अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही