Search

 
 
 

Palamu News: पलामू में 94% बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

पलामू जिले में जून-2026 के पल्स पोलियो अभियान ने दूसरे दिन उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है. जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 29 जून तक जिले में 3 लाख 59 हजार 57 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा चुकी है.
 

Palamu: पलामू जिले में जून-2026 के पल्स पोलियो अभियान ने दूसरे दिन उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है. जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 29 जून तक जिले में 3 लाख 59 हजार 57 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा चुकी है. जबकि लक्ष्य  3 लाख 80 हजार 579 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने की है. जिले का कुल कवरेज 94 प्रतिशत तक पहुंच गया है. उल्लेखनीय है कि रविवार को जिले के 1600 से अधिक पोलियो केंद्रों पर बच्चों को दवा पिलाई गई थी. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जो बच्चे पहले दो दिनों में किसी कारणवश पोलियो की खुराक से वंचित रह गए हैं, उन्हें चिन्हित कर टीमें लगातार घर-घर पहुंच रही हैं.

इसे भी पढ़ें:

सोमवार को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेदिनीनगर के हमीदगंज क्षेत्र में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई. उन्होंने अभिभावकों से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाने और स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करने की अपील की. उल्लेखनीय है कि रविवार को जिले के 1600 से अधिक पोलियो केंद्रों पर बच्चों को दवा पिलाई गई थी, जबकि दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिला रही हैं.

 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के दूसरे दिन 51 हजार 328 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई. पहले और दूसरे दिन को मिलाकर कुल 3 लाख 59 हजार 57 बच्चों का टीकाकरण पूरा हो चुका है. अब शेष बच्चों तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें लगातार क्षेत्र में कार्य कर रही हैं. विभाग का लक्ष्य अभियान के दौरान जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंचकर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना है.

 

प्रखंडवार प्रगति में डालटनगंज शहरी 99 प्रतिशत कवरेज के साथ सबसे आगे रहा, जबकि डालटनगंज ग्रामीण ने 98 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया. हुसैनाबाद में 97 प्रतिशत, छतरपुर और विश्रामपुर में 95-95 प्रतिशत, पांकी और चैनपुर में 94-94 प्रतिशत, मनातू में 92 प्रतिशत, हरिहरगंज और पाटन में 91-91 प्रतिशत तथा लेस्लीगंज में 86 प्रतिशत कवरेज दर्ज किया गया.

 

पल्स पोलियो अभियान के तहत 29 जून तक डालटनगंज शहरी में 27,461, डालटनगंज ग्रामीण में 26,730, लेस्लीगंज में 17,493, पांकी में 24,105, छतरपुर में 48,283, हरिहरगंज में 21,532, हुसैनाबाद में 56,044, पाटन में 28,758, मनातू में 21,732, विश्रामपुर में 42,919 तथा चैनपुर में 44,000 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई. जिले में दो दिनों के दौरान कुल 3,59,057 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 94 प्रतिशत है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही