Search

 
 
 

झारखंड के 24 जिलों के 96 शिक्षकों ने लिया क्रिकेट प्रशिक्षण, स्कूलों में प्रतिभाओं को तराशने पर जोर

Ranchi News : शशि रंजन ने बताया कि दिसंबर 2026 में अंतर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना है. उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त सभी शिक्षकों से प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी शुरू करने का आह्वान किया.
 
क्रिकेट प्रशिक्षण दिया

Ranchi News : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद और भारतीय लोक कल्याण संस्थान द्वारा JCERT रांची में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट कोच ट्रेनिंग कोर्स संपन्न हो गया. प्रशिक्षण में राज्य के सभी 24 जिलों से कुल 96 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने हिस्सा लिया.

 

मुख्य अतिथि राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान हासिल ज्ञान और कौशल का उपयोग विद्यालयों में क्रिकेट प्रतिभाओं को तैयार करने में किया जाना चाहिए. उन्होंने विशेष रूप से महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने पर जोर दिया.

 

उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, पीएम श्री विद्यालयों और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं. उचित प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर यहां के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन कर सकते हैं.

 

शशि रंजन ने बताया कि दिसंबर 2026 में अंतर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना है. उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त सभी शिक्षकों से प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी शुरू करने का आह्वान किया.

 

प्रशिक्षण का पहला चरण 23 से 26 अगस्त और दूसरा चरण 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया. इस दौरान शिक्षकों को बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग, रनिंग बिटवीन द विकेट, विकेटकीपिंग, कप्तानी और क्रिकेट के 42 नियमों की सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक जानकारी दी गई. विभिन्न ड्रिल के माध्यम से प्रतिभागियों के क्रिकेट कौशल को विकसित किया गया.

 

प्रशिक्षण में अनिसुर रहमान (NIS क्रिकेट प्रशिक्षक), सौमित्र पटनायक (BCCI लेवल-1 क्रिकेट प्रशिक्षक सह अंपायर), चंचल भट्टाचार्य (वरिष्ठ क्रिकेट प्रशिक्षक), मानिक चंद्र घोष (BCCI लेवल-1 क्रिकेट कोच), अजय कुकरेती (वरिष्ठ अंपायर सह क्रिकेट प्रशिक्षक) और चंद्रदेव सिंह (क्रिकेट प्रशिक्षक सह सीनियर वीडियो एनालिस्ट, BCCI) ने प्रशिक्षण दिया.

 

प्रशिक्षण के अंतिम दिन 100 अंकों की सैद्धांतिक और 100 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई. प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया और विद्यालय स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने का संकल्प लिया.

 

समापन समारोह में राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए. इस अवसर पर JCERT के उपनिदेशक सुनील कुमार, उप सचिव जीवंती देवगम और उपनिदेशक बांके बिहारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

 

प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग, बिहार गौरव और रजनीकांत मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा. समापन समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन चंद्रदेव सिंह ने किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही