Search

 
 
 

UGC-NET के लिए 9.75 लाख अभ्यर्थियों ने दिया आवेदन, दिसंबर में होगी परीक्षा

Ranchi News : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अनुसार, UGC-NET दिसंबर 2026 के लिए कुल 9,75,505 अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क जमा किया है. परीक्षा एजेंसी ने बताया है कि विषयवार परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा जल्द की जाएगी.  अभ्यर्थियों को 23 नवंबर को सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी. इसके बाद 7 दिसंबर को एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा.
 
यूजीसी नेट

Ranchi News : यूजीसी-नेट परीक्षा का आयोजन 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 7 दिसंबर को जारी किया जाएगा. वहीं, परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी 23 नवंबर को उपलब्ध कराई जाएगी.

 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अनुसार, UGC-NET दिसंबर 2026 के लिए कुल 9,75,505 अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क जमा किया है. परीक्षा एजेंसी ने बताया है कि विषयवार परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा जल्द की जाएगी.  अभ्यर्थियों को 23 नवंबर को सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी. इसके बाद 7 दिसंबर को एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा. 

 

इसे भी पढ़ें

 

NTA ने अभ्यर्थियों को आवेदन का कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखने की भी सलाह दी है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित नई जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और ugcnet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें. वहीं किसी भी तरह की जानकारी या समस्या के लिए NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और टोल फ्री नंबर 1800-180-4747 पर भी संपर्क किया जा सकता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही