Search

 
 
 

Jamtara News: शिविर में पहले दिन 98 लोगों को मिला ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस

जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत पबिया पंचायत भवन में सोमवार को परिवहन विभाग की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत पबिया पंचायत भवन में सोमवार को परिवहन विभाग की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. परिवहन विभाग, झारखंड तथा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर आयोजित इस शिविर के पहले दिन लोगों का उत्साह देखने को मिला.

Uploaded Image

शिविर में कुल 150 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया. सभी आवेदनों की आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर जांच एवं सत्यापन के बाद निर्धारित मानकों के अनुसार आवेदकों का टेस्ट लिया गया. इसमें 98 अभ्यर्थी सफल रहे, जिन्हें मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया, जबकि 52 आवेदक टेस्ट में सफल नहीं हो सके.

इसे भी पढ़ें: 

जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चरणबद्ध तरीके से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध कराई जा सके.

 

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं. शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर व्यवस्था की सराहना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही