Search

 
 
 

रिनपास में बच्चों और किशोरों के लिए शुरू होगी 20 बेड की इनडोर यूनिट, कई कोर्स फिर होंगे शुरू

Ranchi News: बैठक में रिनपास में स्वीकृत और कार्यरत पदों की भी समीक्षा की गई. अपर मुख्य सचिव ने सभी पदों का दोबारा आकलन करने और जरूरत के अनुसार पदों की Restructuring करने का निर्देश दिया.
 
बैठक करते अपर मुख्य सचिव अजय सिंह

Ranchi News: रिनपास में बच्चों और किशोरों के इलाज के लिए 20 बेड की इंडोर चिकित्सा इकाई शुरू की जाएगी. इसके साथ ही संस्थान में डीपीएन कोर्स और एमडी साइकाइट्रिक की पढ़ाई दोबारा शुरू करने की तैयारी है. बाल और बुजुर्गों से जुड़ी विशेषज्ञ चिकित्सा की पढ़ाई शुरू करने पर भी जोर दिया गया है.

 

गुरुवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में रिनपास को लेकर बैठक हुई. बैठक में रिनपास की निदेशक डॉ. जयति सिमलाई, सहायक निदेशक मिथिलेश चौधरी समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में रिनपास के 100 बेड वाले Psychiatric Residential Shelter Home की मौजूदा स्थिति और उपलब्ध क्षमता की जानकारी ली गई. अधिकारियों से संस्थान में उपलब्ध संसाधनों और मौजूदा सुविधाओं की भी जानकारी ली गई. इसके बाद जरूरत के अनुसार सुधार और सुविधाओं के विस्तार का निर्देश दिया गया.

 

अजय कुमार सिंह ने रिनपास में डीपीएन कोर्स दोबारा शुरू करने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करने को कहा. इसके साथ Psychiatric Nursing की कक्षाएं शुरू करने के लिए भी सभी जरूरी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया.

 

उन्होंने एमडी साइकाइट्रिक कोर्स फिर से शुरू करने की दिशा में भी कार्रवाई करने को कहा. इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य सुविधाएं तैयार करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि इससे मरीजों को बेहतर इलाज और विशेषज्ञ सेवाएं देने में मदद मिलेगी.

 

बैठक में रिनपास में स्वीकृत और कार्यरत पदों की भी समीक्षा की गई. अपर मुख्य सचिव ने सभी पदों का दोबारा आकलन करने और जरूरत के अनुसार पदों की Restructuring करने का निर्देश दिया. जिस विभाग में जितने पदों की जरूरत है, उसका आकलन कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया.

 

अजय कुमार सिंह ने बाल और जेरिएट्रिक यानी बुजुर्गों से जुड़ी चिकित्सा के क्षेत्र में विशेषज्ञ पढ़ाई शुरू करने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा और इलाज की सुविधाएं बढ़ने से मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी. साथ ही रिनपास की पुरानी पहचान और बेहतर कामकाज को फिर से मजबूत करने की दिशा में भी काम करने का निर्देश दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही