Search

उत्पाद विभाग ने झारखंड पुलिस से मांगा 26 साल में जब्त शराब का हिसाब

Ranchi : झारखंड सरकार के उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झारखंड पुलिस से जब्त शराब का हिसाब मांगा है. उन्होंने राज्य के सभी 24 जिलों के एसपी को पत्र लिखकर कहा है कि पिछले 26 साल में पुलिस ने जितनी भी शराब जब्त की, उसका हिसाब दें. ताकि जब्त शराब को रिकॉर्ड में लाया जा सके. अभी विभाग के पास जब्त शराब को लेकर कोई भी रिकॉर्ड नहीं है.
 
WINE SHOP

उत्पाद विभाग द्वारा सभी जिलों के एसपी को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि जब्त शराब को लेकर एक समेकित रिपोर्ट भेजें. रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख हो कि किस थाना की पुलिस ने किस तारीख़ व साल में किस ब्रांड की कितनी शराब की जब्ती की. जब्त शराब अभी कहां पर है. शराब जब्ती को लेकर पुलिस ने जो प्राथमिकी दर्ज की, जिन लोगों को गिरफ्तार किया, उस प्राथमिकी और आरोपी के बारे में भी जानकारी दें.

इसे भी पढ़ें...

उत्पाद विभाग को इस बात की चिंता है कि थानों की पुलिस जहरीली शराब जब्त करती है, ऐसी जहरीली शराब को समय पर नष्ट किया जाना जरूरी है. इसके साथ ही कई तरह के शराब लंबे समय तक पड़े रहने की वजह से भी जहरीली हो जाती है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही