Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा होमियोपैथी कॉलेज की छात्राओं के लिए 50 बेड का हॉस्टल बनेगा

Advertisement
Advertisement
Ranchi: गोड्डा जिले के परसपानी में छात्राओं के लिए 50 बेड के छात्रावास का निर्माण किया जाएगा. बताते चलें कि राजकीय होमियोपैथी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में हॉस्टल का निर्माण राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं राज्य योजना निधि से किया जाना है. इसके लिए 4 करोड़ 1 लाख 3 हजार 400 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. इसमें केंद्रांश 60 प्रतिशत (3 करोड़ 50 लाख) जबकि राज्यांश 40 प्रतिशत (51 लाख 3 हजार 400)  रहेगा. 18 महीने के अंदर भवन निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य है. इसे पढ़ें- पटना">https://lagatar.in/prostitution-exposed-in-patna-25-including-13-women-arrested/">पटना

में देह व्यापार का खुलासा, 13 महिला समेत 25 पकड़े गए

इस मद में इतने रुपये किये जाएंगे खर्च

भवन निर्माण में सिविल वर्क के लिए 2 करोड़ 15 लाख 83 हजार 389 रुपये खर्च किए जाएंगे. जबकि भवन के अंदर और बाहर प्लंबरिंग कार्य के लिए 26 लाख 7 हजार 655 रुपये खर्च किये जाएंगे. वहीं फायर फाइटिंग के लिए 7 लाख 76 हजार 308 रुपये. अंदर और बाहर बिजली कार्य के लिए 65 लाख 43 हजार 072 रुपये खर्च किये जाएंगे. वहीं अन्य मद में 2 लाख 72 हजार 250 रुपया खर्च किया जाएगा. इस योजना के लिए आवंटित राशि के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी सिविल सर्जन रांची होंगे. जबकि राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-dengue-and-typhoid-spreading-rapidly-public-representatives-are-raising-questions-on-the-system/">हजारीबाग:

तेजी से फैल रहा डेंगू व टायफाइड, जनप्रतिनिधि उठा रहे व्यवस्था पर सवाल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही